कोंच-उरई । बीती रात कस्बे के बाहरी इलाके नया गांधी नगर में एक किशोरी की सर्पदंश से मृत्यु का समाचार प्रकाश में आया है। बताया गया है कि उरई रोड स्थित नया गांधी नगर इलाके में बीती रात लगभग नौ बजे कल्लू अहिरवार की बेटी नैन्सी (13) सोने की तैयारी में थी और उसने जैसे ही बिस्तर के कपड़े उठाये उनमें लिपटे सांप ने उसे डस लिया। आनन फानन उसे सीएचसी कोंच ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में उसे झांसी के लिये रेफर कर दिया गया। झांसी ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Leave a comment