कुठौंद (जालौन)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धराना में बाइक से खिसक जाने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई है । महिला अपने गांव गोहन से पुत्र शिव कुमार की बाइक पर राहत पुरवा औरैया जा रही थी । अचानक ही रास्ते में बाइक से गिर जाने से सिर में आई अधिक चोट के कारण उसकी उसी जगह पर दर्दनाक मौत हो गई । महिला का नाम फूलमती ( 58 वर्ष ) पत्नी स्वर्गीय श्री निर्भय सिंह बताया गया है।






Leave a comment