उरई । रक्षा बंधन के त्यौहार पर भाई के साथ मायके आ रही महिला के साथ रोडवेज़ की बस में टप्पेबाजी हो गई जिसमें उसके बैग से नकदी और जेवर किसी ने पार कर दिये ।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढी दुवे निबासी कांन्तीशरण पाल अपनी बहिन श्रीमती शुशीला देवी पत्नी मधुलता को इटावा में उसकी ससुराल से घर ले आ कर रराखी बंधवाने के लिए ले कर आ रहे थे । रोडवेज़ बस में औरइय्या से कुठौंद के बीच किसी अज्ञात युबक ने महिला के बैग से दो सौने की अंगूठी व सोने के बाला और आठ हजार रूपये की नकदी गायब कर दी । जालौन आ कर जब महिला ने अपना बैग खुला देखा तो वह स्तब्ध रह गई । पीडित महिला ने सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है । पुलिस मामले छानबीन में जुटी है । ।






Leave a comment