कोंच-उरई । यूपी के सीएम योगी ने अबकी दफा रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं और बेटियों के लिये फ्री बस सेवा की घोषणा करके हजारों बहनों बेटियों की दुआयें अपने पक्ष में कर लीं। आज बस अड्डे पर बस रवाना होने के पहले ही महिलाओं ने बस पर अपनी सीट सुरक्षित कर ली थी। महिलायें बिना किराये के यात्रा करके काफी खुश दिख रहीं थीं लेकिन योगी का यह फरमान शायद स्टाफ को काफी नागवार गुजर रहा है क्योंकि यात्रियों के साथ उनका वर्ताव ठीक बैसा ही दिख रहा था जैसा अमूमन बस में फ्री यात्रा करने बालों के साथ दिखता है। हद तो यहां तक रही कि चलती बस को रोकने के लिये महिलायें हाथ ही देती रह गईं लेकिन बस रुकी नहीं। बस में बैठी कुछ महिलाओं से इस सुविधा के बाबत प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने योगी की मुक्त कंठ से सराहना करते हुये इसे राज्य की बहनों के लिये उनकी ओर से खास तोहफा बताया।

Leave a comment