कोंच-उरई । योगी सरकार की प्राथमिकताओं में शुमार भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ कर सरकारी या निजी संपत्तियों से अबैध कब्जेदारों को खदेडऩे की पहल कोंच में आज से शुरू की गई है जिसमें पहले दिन एक जमीन के टुकड़े को कब्जे से मुक्त कराया गया है। पालिका ने इसका ब्ल्यू प्रिंट तैयार किया है जिसमें उसकी ऐसी फिलहाल इकत्तीस संपत्तियां हैं जिन पर अबैध रूप से कब्जे हैं। आज एसडीएम सुरेश सोनी की अगुवाई में पालिका के ईओ और पूरी टीम ने कार्यालय के ठीक बगल में किये गये अबैध कब्जे को ताकत के हटवा दिया।

शासन के भूमाफियाओं के खिलाफ फरमान का असर अब यहां दिखने लगा है, इसकी शुरुआत पालिका ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आज कर दी है। एसडीएम सुरेश सोनी की अगुवाई और ईओ नपा रवीन्द्रकुमार की मौजूदगी में छेड़े गये कब्जा हटाओ अभियान के तहत पालिका के ठीक बगल में उसने उक्त भूखंड जो कथित रूप से प्रांशु महेश्वरी पुत्र अनिल महेश्वरी निवासी पटेल नगर कोंच के कब्जे में था, पर से कब्जा हटवाया। हालांकि कब्जा हटाने से पूर्व पालिका और कब्जेदार में जम कर बहस मुबाहिसा हुआ। अनिल महेश्वरी का कहना है कि उक्त जमीन उनके पूर्वजों ने पालिका को दी थी, इसके अलावा पालिका ने कुछ जमीन जल संस्थान को भी दिलवाई थी और वह सभी जमीन फिलहाल उनकी (महेश्वरी) की है। इसके इतर पालिका का कहना है कि उक्त भूखंड उनके अभिलेखों में 1902 से बतौर नजूल सरकार केशर हिंद के नाम से दर्ज है। 1975 में पालिका ने ही जल संस्थान को 116 स्वायर मीटर दी थी जिस पर भी महेश्वरी कब्जा किये थे। बहरहाल, ये मामला कोर्ट में भी है।

 

 

पालिका की इन जमीनों पर किये हैं लोग अबैध कब्जे

पालिका ने अपनी उन जमीनों का चिट्ठा तैयार किया है जिन पर लोग अबैध रूप से कई बर्षों से कब्जा जमाये बैठे हैं। फिलहाल, अभी यह सूची तीस लोगों की है जिनके कब्जे में कुल 871 वर्गमीटर जमीन फंसी है, इसमें ज्यादातर कब्जे जवाहर नगर और तिलक नगर में हैं। जिन लोगों ने कब्जा किया है उनमें पन्नालाल पुत्र झुन्नीलाल, सावित्री पत्नी रामनारायण अग्रवाल, जयशंकर पुत्र अयोध्याप्रसाद, रमेशचंद्र-महेशचंद्र पुत्र रामस्वरूप, नुनाबाई पत्नी रामगोपाल, रामदास पुत्र परमलाल गुप्ता, रामसेवक पुत्र लक्ष्मी सोनी, प्रेमकिशोर पुत्र रामभरोसे अग्रवाल, मनमोहन-अनिल पुत्र राधारमण अग्रवाल, रामसेवक पुत्र छोटेलाल अग्रवाल, रामचरण पुत्र छोटेलाल अग्रवाल, सत्यनारायण शुक्ला, तुलसीराम गिरवासिया, महेशप्रसाद, रामेश्वर सभी निवासी तिलक नगर कोंच, रामसेवक पुत्र रामदास अग्रवाल, बाबूराम पुत्र मुरलीधर नगाइच, सतीसेवक पुत्र विन्द्रावन अग्रवाल, जितेन्द्रकुमार पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल, रमेशचंद्र-सुरेशचंद्र-महेशचंद्र-राजेन्द्र पुत्रगण द्वारिकाप्रसाद नीखर, बाबू पुत्र रमन वैश्य, रामभरोसे पुत्र रामचरन उर्फ सुरजन, रामकृष्ण पुत्र कामताप्रसाद उदैनिया, रामदास पुत्र कृष्णप्रसाद राठौर, शिवसेवक पुत्र विन्द्रावन अग्रवाल, रामगोपाल पुत्र गड़ू नरी बाले, हीरालाल पुत्र धनीराम यादव, केदारनाथ पुत्र दयाराम अग्रवाल, रामगोपाल पुत्र ललू यादव सभी निवासी जवाहर नगर कोंच, जल संस्थान इकाई कोंच जलकल अभियंता क्वार्टर पटेल नगर कोंच

 

 

बोले ईओ, जमीन पालिका की है

जिस जमीन पर से आज पालिका ने प्रशासन के सहयोग से कब्जा हटवाया है उसे लेकर ईओ नपा का साफ कहना है कि उक्त जमीन पालिका की है जो उसके अभिलेखों में भी बतौर नजूल सरकार केशर हिंद के नाम से दर्ज है। यदि यह जमीन महेश्वरी की होती तो इससे संबंधित कोई कागज तो दिखाते लेकिन वे अपने पक्ष में किसी भी प्रकार के कागजात नहीं दिखा सके और अभी तक अबैध रूप से कब्जा किये थे। ईओ का यह भी कहना है कि अबैध कब्जों को लेकर चिन्हीकरण की प्रक्रिया जारी है, यदि किसी के संज्ञान में ऐसी कोई भूमि है तो वह गोपनीय ढंग से उन्हें सूचना दे सकता है।

 

 

 

Leave a comment