
उरई।जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन उरई पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे हक मांगो अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्ष चौधरी श्यामसुंदर की अध्यक्षता में एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी संगठन चौधरी सतवीर सिंह भईया के मुख्य आतिथ्य में एवं कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी के विशिष्ट आतिथ्य में आवश्यक बैठक हुई। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष उरई डा. रेहान सिद्दीकी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के महासचिव सतवीर सिंह भईया ने कहा कि कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्रामीण स्तर एवं शहरी स्तर पर हक मांगो अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है आज किसान मजदूर, गरीबों, सहित सभी लोगों का हक माराजा रहा है एवं उद्योगपतियों को सहूलियते दी जा रही है। केन्द्र एवं राज्य सरकारें तानाशाही तरीके से जनता की लूट कर रही है। कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ रही है और जनता के साथ खड़ी है। विशिष्ट अतिथि विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हर व्यक्ति के अधिकार की लड़ाई में जनता के साथ खड़ा है। आज के दिन भारत छोड़ो आंदोलन से गांधीजी ने अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। उसी गुजरात की धरती से अहमद पटेल की जीत ने साबित किया कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है और कांग्रेस की तरफ देख रही है। निश्चित ही गुजरात विधान सभा से कांग्रेस विजयरथ शुरू होगा और 2019 में देश फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार हक मांगों कार्यक्रम को ग्राम पंचायत एवं ब्लाक तथा न्याय पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा। इस मौके पर धीरेन्द्र शुक्ला, दिनेश श्रीवास्तव, नवीन यादव, भुवन त्रिपाठी, राजनारायण पाठक, अखिलेश चैधरी, संतराम नीलांचल, आदित्य मिश्रा, राजेश मिश्रा, लोकेन्द्रनाथ, रमाशंकर त्रिपाठी, प्रियाशरण नगाइच, छाया पालीवाल, संतोष कुशवाहा, सरोज वर्मा, गौरीश द्विवेदी, लक्ष्मी नारायण, चतुर्वेदी, सुधीर शर्मा, माताप्रसाद आदि लोग शामिल रहे।







Leave a comment