कालपी(उरई )। स्थानीय नगर के मुख्य बाजार के चैराहे में पुलिस प्रशासन के द्वारा स्थापित कराए गए चार कैमरों का कोई अता-पता नहीं है। फल स्वरुप सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को ग्रहण लग गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेन बाजार नगर पालिका चैराहे में तीन साल पहले ठेकेदारों के माध्यम से पुलिस प्रशासन के द्वारा चार सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराये गये थे।चारों सीसीटीवी कैमरों से बाजार की गतिविधियों तथा अपराधिक तत्वों की निगरानी होती रहती थी। चैराहे के आसपास आधा दर्जन बैंक की शाखाएं तथा वित्तीय संस्थान है। जहां पर लोगों का लेनदेन होता रहता है ।मोटी मोटी रकम लेकर ग्राहक संस्थानों में जाते हैं। इसी प्रकार बड़ी-बड़ी दुकानों में रोकड़ का आदान प्रदान होता रहता है। जानकार सूत्र बताते हैं कि कालपी मे स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरों को ठेकेदार ने उखाड़कर जालौन तथा कोच नगर में स्थापित कर दिए है। तथा कालपी की सीसीटीवी योजना धड़ाम हो गई है। जनहित में व्यापारियों तथा नगर वासियों ने उच्च अधिकारियों से अपेक्षा की है कि शासन की योजना के तहत एक बार फिर से कालपी के लिए मंजूर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना की जाए। ताकि अपराधी तत्वों पर निगरानी बनी रहे।

Leave a comment