कालपी ( उरई  ) अभी-अभी कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार टरननगंज कालपी में तकरीबन साढ़े बारह बजे विश्नोई मार्केट के बगल में स्थित अजित गुप्ता निवासी मनीगंज कालपी की सर्राफा की दुकान से एक पल्सर काली मोटरसाइकिल सवार ने अपने को अमित मिश्रा बताते हुए कालपी कोतवाली तक समान दिखाने की बात कहते हुए एक अंगूठी सहित १७ ग्राम सोने का सामान दिखाने के लिए चला गया।दुकानदार को कोई शक न हो इसलिए अपना मोबाइल नंबर भी दे गया। १५ मिनट बाद जब दुकानदार ने फोन लगाया तो वह फर्जी नम्बर निकला उसने अपने आपको सवाई माधोपुर का बताया तब दुकानदार को यह समझ में आया की उसके साथ टप्पेबाजी हो गई है। अजित गुप्ता के पुत्र किशन गुप्ता ने बताया कि वह घर खाना खाने गया था पिता जी दुकान पर अकेले थे उसी दौरान सफेद चैकदार शर्ट पहने टप्पेबाज ने अपना काम सफाई से करते हुए भाग निकलने में कामयाब रहा। हालांकि पीड़ित दुकानदार कालपी कोतवाली में काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका*।

Leave a comment