
उरई। भाजपा को वोट देकर प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। क्योंकि केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार जहां अपराधों की बाढ को रोक पाने में विफल रही है। वहीं पर विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़ गए है। तो मंहगाई के चलते मजदूर किसानों को हाहाकार मचा हुआ है। यह आरोप आज यहां ग्रीन गार्डन में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी की अध्यक्षता में आयोजित क्रांति दिवस को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वनबारीलाल कंछल पूर्व मंत्री ने लगाए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री श्री कंछल ने कहा कि पूरे प्रदेश में हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, चोरी, सामूहिक बलात्कार की घटनाओं से आम आदमी सहमा हुआ है कब किसके साथ लूट डकैती की घटना घट जाए कुछ कहां नही जा सकता है। केन्द्र की मोदी सरकार ने व्यापारियों के कारोबार पूरी तरह से चैपट करके रख दिया है। तो मजदूरों को रोजी-रोटी के लाले पड़े है। उन्होंने प्रदेश बचाओ का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर मोदी एवं योगी सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने कहा कि किसान मजदूर, व्यापारियों के अलावा यह सरकार छात्र, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने से नही चूक रही है। आज अखिलेश सरकार की योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें संचालित किया जा रहा है। उन्होंने जनपद जालौन में दो सौ से अधिक संगीन वारदातों के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प है मजदूरों को काम नही मिल पा रहा है तो किसानों के साथ कर्जमाफी के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। क्रांति दिवस को पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव, चैधरी विष्णुपाल सिंह नन्नूराजा, सोहराव खान,पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, पूर्वमंत्री श्रीराम पाल, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा के अलावा समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रांतीय नेता जयदेव सिंह यादव, लाखन सिंह कुशवाहा, सुरेन्द्र मौखरी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मांडवी निंरजन के साथ ही नवीन विश्वकर्मा, रामरतन प्रजापति, साकिर अली कदौरा, समर सिंह गुड्डू महेबा, नबाव सिंह यादव जमालुद्दीन पप्पू, अशोक गुप्ता महावली, केके प्रजापति, सरनाम सिंह यादव, हरमोहन यादव, प्रदीप दीक्षित, दीपू त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बनीषा यादव, भानुराजपूत, भानु वर्मा, भूपेन्द्र सिंह पिंकू, पंकज भुआ, केके प्रजापति, इकबाल मंसूरी, शिवबालक यादव, हरमोहन सिंह यादव, संजय पटेल, अतर सिंह राठौर, सूरज सिंह यादव, वेदयादव, लोचन दाऊ, तेजप्रताप यादव, शिवदास श्रीवास, जितेन्द्र यादव आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन बीरेन्द्र सिंह यादव ने किया।







Leave a comment