कालपी(उरई )। कदौरा विकासखंड के यमुना  पट्टी के ग्राम रॉयड़ दिवारा में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार  सालिगराम  ने कहा कि ग्रामीणों के हितों के लिए सरकार के द्वारा तमाम प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसलिए सभी लोग कानून के प्रति जागरुक होकर अपने अधिकारों को समझें।

परिषदीय विद्यालय के प्रांगण में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फसली ऋण माफी योजना सरकार के द्वारा चलाई जा रही है। इसलिए सभी पात्र लोगों को योजना से लाभांवित किया जायेगा। तहसीलदार ने किसान दुर्घटना बीमा,योजना आम आदमी बीमा योजना के बारे में सिलसिलेवार तरीके से ग्रामीणों को अवगत कराया। पैनल अधिवक्ता रवि शंकर तिवारी ने मोटर क्लेम, दुर्घटना तथा थानों में अभियोग कायम कराने के बारे में धारा 156 (3) के बारे में जानकारियां दी। राम मोहन चतुर्वेदी ने शुद्ध पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण करने पर बल दिया। उन्होंने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के बारे में लोगों को जानकारियां उपलब्ध कराई कार्यक्रम में बृजेश सिंह चैहान, अरविंद पांडेय  कमलेश कुमार,  प्रधान कुंवर सिंह राजस्व कानूनगो देवेंद्र प्रजापति,  लेखपाल प्रमोद दुबे आदि ने शासन के द्वारा चलाई जा रही है जनहितकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि सभी लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। शिविर में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

 

Leave a comment