कोंच-उरई । आबकारी विभाग की टीम ने यहां दो अलग अलग जगह छापेमारी कर 40 लिटर कच्ची शराब बरामद की है। इसी के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। हजारों लिटर लहन मौके पर ही नष्टï कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक आबकारी निरीक्षक रिजवान अहमद तथा कोतवाल सत्यदेव सिंह की अगुवाई में ग्राम बसोव में राजेश अहिरवार के घर में छापा मारा गया जहां कच्ची शराब उतारी जा रही थी। वहां से 20 लिटर तैयार माल बरामद हुआ जबकि हजारों लिटर लहन मौके पर नष्टï किया गया। राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा छापा घुसिया रोड स्थित कबूतरा डेरा पर मारा गया, वहां से भी 20 लिटर कच्ची शराब बरामद की गई है जबकि शराब बेचने बाला भागने में कामयाब रहा।







Leave a comment