उरई । बीमारी में सुध – बुध सी गँवा बैठी वृदधा फाँसी लगा कर अपने जीवन के कारुणिक अंत के अंत के लिए विवश हो गई ।
सिरसाकलार थाने के छानी अहीर गाँव में श्रीकुंवर ( 65 वर्ष ) पत्नी रमेश प्रजापति ने बीती रात घर के अंदर फाँसी लगा ली । रात में इसकी जानकारी घर के लोगों को सो जाने की वजह से नहीं हो पायी । सुबह उसका शव फाँसी पर झूलता देखा गया तो घर में कोहराम मच गया । परिवार के लोगों ने बताया कि श्रीकुंवर काफी समय से बीमार थी जिसकी वजह से उनका भरा पूरा परिवार उन्हीं की तीमारदारी में उलझ कर रह गया था । इसे महसूस करके वे तनाव में रहती थी जो बढ़ता चला गया और उनके आत्मघात के निश्चय पर पहुँचने की वजह बन गया ।







Leave a comment