जालौन-उरई । सट्टे की पर्ची लिख रहे युवक को चैकी प्रभारी ने सट्टे की पर्ची व 1930 रुपये नगद सहित पकड़ा।
चौकी प्रभारी अशोक कुमार पटेल को सूचना मिली कि मोहल्ला खटीकान स्थित एक मंदिर के पास एक युवक सट्टे की पर्ची लिख रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से पुलिस ने एक डायरी, कलम, सट्टे के नंबर लिखी हुई पर्चियों सहित 1930 रुपये नगद बरामद किए। पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां पूछतांछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद अतीक निवासी मोहल्ला खटीकान बताया।







Leave a comment