जालौन-उरई । कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान। चेकिंग अभियान के दौरान डेढ़ दर्जन वाहनों के चालान कर लगभग 3 हजार रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया।

कोतवाली पुलिस ने बुधवार को नगर में औरैया रोड व कोतवाली के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन सवारियां बैठाए, बिना हैलमेट लगाए चलने, वाहन संबंधी कागजात पूरे ने मिलेन, बिना सीटबैल्ट लगाए वाहन चलाने वालों के चालान काटे गए। चेकिंग के दौरान कुल डेढ़ दर्जन वाहनों के चालन काटे गए एवं उनसे तकरीबन 3 हजार रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया। तो वहीं, वाहन चालकों को कड़ी हिदायत दी गई कि वह हेलमेट लगाकर, सीटबैल्ट बांधकर व पूरे कागजात लेकर ही वाहन चलाऐं।

Leave a comment