उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम औता के पास आमने-सामने हुई बाइक भिडंत मे तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे मेडिकल कालेज रिफर किया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार चुर्खी थाना क्षेत्र के.ग्राम औता के आगे बगिया के पास हुई बाइक भिडंत मे चुर्खी थाने ग्राम नूरपुर निवासी पवन कुमार ( 25 वर्ष ) पुत्र अशोक कुमार सिंह, राकेश (30 वर्ष ) पुत्र प्रहलादसिंह व शहर के मुहल्ला राजेंद्र नगर निवासी अजय कुमार सिंह ( 35 वर्ष ) पुत्र बाबूराम गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर तीनों की हालत चिंताजनक  देख डॉक्टरो ने उनको इलाज के लिए मेडिकल कालेज रिफर कर दिया ।

Leave a comment