जालौन-उरई । पति द्वारा पत्नी के साथ आए दिन गाली, गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुरा निवासी श्रीमती सुमन देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ गाली, गलौज व मारपीट करता रहता है। उसके सास, ससुर सहित अन्य ससुरालीजन भी उसकी कोई मदद न कर उसके पति को उसके खिलाफ भड़काते रहते हैं। जिससे वह उसके साथ मारपीट करता रहता है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार को भी उसका पति घर आया और बिना किसी बात के उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता ने पुलिस से उसकी सुरक्षा की गुहार लगाई है। तो वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment