उरई। स्वाधीनता दिवस पर 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें अधिकारी, राजनेता और समाजसेवी उपस्थित रहे। डीएम ने इस अवसर पर प्रभातफेरी, महान विभूतियों पर माल्यार्पण सुबह 6 बजे सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान 8 बजे शासन की विकास योजनाओं की जानकारी के लिए विकास भवन में बैठक 9 बजे इंदिरा स्टेडियम से चुर्खी रोड होते हुए वापस इंदिरा स्टेडियम तक क्रास कंट्री रेस, 10 बजे सभी विद्यालयों में खेलकूंद और वृक्षा रोपण के कार्यक्रम, 11 बजे टाउनहाल में वृक्षारोपण, 11.30 बजे ठड़ेश्वरी मंदिर परिसर में गांधी चबूतरा पर रामधुन कार्यक्रम और जालौन में छत्रसाल इंटर काॅलेज परिसर में स्थापित गांधी चबूतरा पर भी रामधुन कार्यक्रम, अपरान्ह 12.30 बजे से तुलसी धाम के पीछे मलिन बस्ती में मिठाई वितरण और संगोष्ठी का आयोजन, 1.30 बजे अपरान्ह जिला और महिला अस्पताल में मरीजो को फल वितरण, 2 बजे जीजीआईसी में निबंध, पेटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिता, 2.30 बजे शांति नगर स्थित नेत्रहीन बच्चों के विद्यालय में फल वितरण व सायंकाल 5 बजे नगर पालिका के टाउनहाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीत के आयोजन के परंपरागत कार्यक्रमों को अनुमोदित कर अंतिम रूप प्रदान किया। जिलाधिकारी ने घोषणा की कि 14 एवं 15 की रात्रि में सरकारी कार्यालयों, अन्य सार्वजनिक भवनों, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों को प्रकाश व्यवस्था कर जगमगाना सुनिश्चित किया जायेगा। साथ ही जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में प्रत्येक चैराहे पर लाउडस्पीकर लगाकर देश भक्ति के गीतों का प्रसारण किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय व्यापारी नेता सत्यपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a comment