
कालपी (उरई ) । बुन्देलखण्ड के प्रवेश द्वार कालपी में भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती एवं मेघावी छात्र सम्मान समारोह 9 अगस्त दिन बुधवार को देर शाम आठ बजे एम•एस•वी• इण्टर कालेज के ग्राउंड में सम्पन्न हुआ । हालांकि इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, प्रावैधिक तथा उच्च शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, उद्योग मंत्री सतीश महाना तथा परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन,गौरीशंकर वर्मा विधायक उरई ,मूलचंद निरंजन विधायक माधौगढ़,महेश त्रिवेदी विधायक किदवई नगर को आना था। लेकिन इस कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना अपने सरकारी कार्यक्रम से तीन घंटे से अधिक बिलम्ब से पहुंचे। वही आशुतोष टण्डन, सतीश महाना व स्वतंत्र देव सिंह जैसे नेताओं के न आने से खत्री समाज की नगर इकाई को झटका लगा आनन-फानन में जनपद के प्रभारी मंत्री जय सिंह जैकी को बुलाया गया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ मोती चन्द्र वर्मा व पुरुषोत्तम दास टण्डन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।इसी क्रम में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने उद्बोधन में टण्डन जी के सादगीपूर्ण जीवन पर तथा हिंदी के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला तथा समाज के मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष खत्री महासभा महेश कपूर ने की तथा संचालन जय ने किया।इस दौरान प्रभारी मंत्री जय सिंह जैकी, विधायक किदवई नगर महेश त्रिवेदी, विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन, विधायक उरई गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन, जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल आदि ने अपने-अपने विचार रखे।तथा नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने नगर के विकास को लेकर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को एक मांग पत्र भी सौंपा।इस अवसर उपजिलाधिकारी कालपी सतीश चन्द्र,पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम, प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता,डा•मुलायम सिंह,डा•नरेश महैर,कैप्टन अनूप मैहरोत्रा, विश्व नाथ धवन,बी•एम•राय खन्ना,दीपक धवन, ममता धवन,आश कुमार,प्रभात धवन, आलोक खन्ना, कमलेश चौपड़ा, अमित पाण्डेय, दिनेश चौधरी, भारत सिंह यादव,जगत सिंह यादव,अमरदीप पाण्डेय,लल्ला सेंगर, हर्षित खन्ना,संजय सोनकर, विजय गांधी, रमेश गुप्ता,ब्रम्हा सिंह यादव, महेन्द्र गौतम, शंकर शरण चतुर्वेदी, जयकांत पुरवार,मनोज धवन,समीर धवन, राकेश खत्री,नीलू दीक्षित, वनिता मैहर,रामसुरेश मैहरोत्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।इस दौरान समाज के विश्वनाथ धवन,अनूप मैहरोत्रा,डा•नरेश मैहर का सम्मान किया गया*।





Leave a comment