कालपी ( उरई  ) एम•एस•वी• इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना एवं कारागार मंत्री जय कुमार जैकी को नवोदय कालप्रिया संगठन के सदस्यों ने कालपी के विकास के साथ कालपी के तमाम स्मारक एवं धर्मस्थलों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण की बात करते हुये  ज्ञापन सौंपा। नगर विकास मंत्री ने भी कालपी के विकास के लिए तमाम बादे किए और कालपी के पर्यटन को विकसित करने हेतु आश्वासन दिया।

*नवोदय कालप्रिया संस्था  विगत एक डेढ़ वर्ष से कालपी को पर्यटन स्थल बनाने की मांग उठा रही है संस्था ने तमाम जागरूकता अभियान चलाए एवं विभागों में पत्राचार भी किया वर्तमान में विधायक  द्वारा कालपी के यमुना घाट  के सुंदरीकरण  हेतु लाल पत्थर लगवाने का आश्वासन दिया गया  है। साथ ही संगठन द्वारा किए गए कार्यों एवं प्रयासों से पुरातत्व विभाग की तमाम इमारतों  में कार्य भी  शुरू हो गया है।

इस मौके पर संगठन के कुलदीप शर्मा, सौरभ गुप्ता, हर्षित खन्ना दिग्विजय सिंह, नीरज विश्नोई, मयंक श्रीवास, हर्षित पुरवार  आदि सदस्य मौजूद थे।

Leave a comment