कोंच-उरई । चौथ बसूली के एक मामले में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल सत्यदेव सिंह ने बताया है कि संजय अग्रवाल पुत्र हरीमोहन अग्रवाल दतिया बाले निवासी जवाहर नगर कोंच ने डायल 100 को सूचना दी थी कि देवेन्द्र सीरौठिया मुन्ना पुत्र बालमुकुंद सीरौठिया निवासी जवाहर नगर कोंच ने उसे जान से मारने की धमकी देकर पैसे की मांग की थी जिस पर डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची और देवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भादंवि की धारा 387, 504, 506 में मामला पंजीकृत कर जेल भेजा गया है। कोतवाल के अनुसार उक्त देवेन्द्र पुलिस को झूठी सूचनायें देकर भी गुमराह करता है।







Leave a comment