
कालपी ( उरई )। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गृह राज्य गुजरात के राज्यसभा चुनांव में कांग्रेस के प्रत्याशी अहमद पटेल की हुई जीत पर कांग्रेस व सपा नेताओं ने कालपी के मुख्य बाजार टरननगंज चौराहे पर ढोल नगाड़ों व गोले दागकर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया तथा चुनाव आयोग के निर्णय का स्वागत किया। इस दौरान नेता विजय कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी राहुल गांधी अखिलेश यादव व अहमद पटेल जिन्दाबाद के नारे लगाए तथा नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस दौरान पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह सरसेला, पूर्व चेयरमैन कमर अहमद, मनोज चतुर्वेदी, नारायण शुक्ला,शिव बालक सिंह यादव, अजीत सिंह यादव, देवेन्द्र शर्मा, अरविन्द शुक्ला, कुलदीप शुक्ला,लक्ष्मण सिंह गौतम, शिशुपालसिंह यादव, राम प्रकाश गुप्ता,आशुतोष द्विवेदी, सर्वेश शर्मा, सुनील पटवा,नम्मू, विश्वजीत गुप्ता,राम शंकर गुप्ता,विमल शुक्ला, रंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे*।





Leave a comment