उरई। रेलवे स्टेशन के बाहर नारकीय गंदगी के साथ बाहर से आने वाले यात्रियों का स्वागत करने की व्यवस्था नजर आती है। उरई रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन का दर्जा दिया गया है। लेकिन स्टेशन के प्रवेश द्वार पर जो नजारा इन दिनों उपस्थित है उसे देखकर लोगों को यह दुआ करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है कि ऊपर वाला उन्हें ऐसे माॅडल से बचाये। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की दुर्दशा उकेरने वाले इस नजारे को संज्ञान में लेकर निदानात्मक कार्रवाई करने पर न तो अभी तक रेलवे प्रशासन ने कोई गौर किया है और न ही नगर पालिका और जिला प्रशासन ने। क्या ऐसे ही किया जायेगा हर-हर मोदी, घर-घर मोदी।

Leave a comment