कालपी ( जालौन ) ए•आर•टी•ओ•उरई धनवीर सिंह ने ओवरलोडिंग करके चल रहे ५ मौरम के ट्रक तथा १ डस्ट की गाड़ी का ओवरलोडिंग में चालान करते हुए 1 लाख 82 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला। ए•आर•टी•ओ•धनवीर सिंह ने बताया कि यू•पी• 76 के• 5332,यू•पी• 34 टी• 4947,यू•पी• 77 टी•4794,यू•पी• 25 ए•टी• 9926,यू•पी• 34 टी• 3801 सभी मौरम की ओवरलोड गाड़ियों का चालान किया गया तथा ३ ट्रक कोतवाली कालपी में 1 ट्रक आटा थाने में 1 ट्रक फैक्ट्री एरिया उरई में पुलिस सुपुर्दगी में खड़े किये गये । एक डस्ट से भरा ट्रक खराब होने के कारण ज्ञान भारती चौकी क्षेत्र में खड़ा किया गया। उन्होंने बताया कि यह सभी ट्रक सीतापुर पासिंग की है । उन्होंने कहाकि शासन की मंशा के अनुसार ही वाहन चलाना पड़ेगा नहीं तो कार्यवाही होगी*।





Leave a comment