उरई। आकाशीय बिजली के प्रकोप से खेतों में जानवर चरा रहा ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे सीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करना पड़ा। कदौरा थाने के मटरा गांव का निवासी संतोष पुत्र बलखंडी गुरुवार को जब खेतों में मवेशी चरा रहा था उसी समय आसमान पर तड़की बिजली की चपेट में वह आ गया। जिससे बुरी तरह झुलस कर वह मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास अन्य लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद थे जो हादसा देखकर दौड़े और संतोष को उठाकर उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन प्राइवेट वाहन की व्यवस्था करके आनन-फानन संतोष को कदौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये लेकिन संतोष की हालत इतनी गंभीर थी कि उन्होंने सार्थक उपचार देने में असमर्थता जता दी और प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे रेफर कर दिया।





Leave a comment