उरई। गोहन थाने के नावर गांव में चोरों का उत्पात काबू में आने का नाम नही ले रहा जिससे ग्रामीणों में आशांति गहरा रही है। नावर मायावती सरकार में अंबेडकर ग्राम का दर्जा प्राप्त रहा है। जिसके दौरान सभी क्षेत्रों में उच्च स्तरीय सुविधाओं से लैस होकर यह गांव जिले के वीवीआईपी गांव की सूची में शुमार हो गया था। इसके पहले भी यह गांव जिले की राजनीति के पुराने धरंधरों की जन्मस्थली रहने के कारण अपना अलग ही ग्रेस रखता रहा है। इसलिए इस गांव में होने वाली हर घटना चर्चा और सुर्खियों का विषय बन जाती है। बीती रात इस गांव के शंकर दोहरे के घर में चोरों ने घात लगा दी। जिसमें उनकी गृहस्थी का सामान व नगदी सहित अन्य कीमती वस्तुएं वे उभाड़ कर ले गये। गत् 5 जुलाई को भी इस गांव में सुरेश के घर चोरी की एक वारदात हो चुकी है। जिसका खुलासा अभी तक नही हो पाया है। इस गांव के लोगों की बेचैनी को जनपद के पुलिस अधिकारियों को समय रहते संज्ञान में लेना होगा तांकि उनकी कार्यक्षमता पर उंगलियां उठने का क्रम कहीं शुरू न हो जाये।





Leave a comment