
कालपी ( उरई)। निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल कालपी ईकाई की एक बैठक मनीगंज स्थिति कार्यालय में जिलाध्यक्ष रज्जन बाबू एड•की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें वीरांगना फूलन देवी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया तथा महाराज गुहयराज निषाद वह फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया जाता गया। इसके उपरांत प्रान्तीय अध्यक्ष मनोज कुमार निषाद के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों का हुजूम उपजिलाधिकारी कालपी के कार्यालय पहुंचा जहां उपजिलाधिकारी सतीश चन्द्र को ज्ञापन देते हुए कहाकि शासनादेश द्वारा केवट, मल्लाह,कहार,कश्यप, निषाद, रायकवार,बाथम, कुम्हार, प्रजापति,धीमर,राजभर आदि जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने का शासनादेश जारी होने के बाद भी प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे। वही बहिन फूलन देवी के हत्यारे शेर सिंह राणा को फांसी होनी चाहिए लेकिन भारतीय जनता पार्टी उसे सम्मानित करवा रही हैं।गुहयराज जयन्ती की छुट्टी फिर से घोषित की जाये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद को सुरक्षा प्रदान की जायेगी तथा मछुआरे समाज को नदी, तालाब,बालू घाट, मत्स्य जीव को सहकारी समितियों को ही दिलाने की व्यवस्था की जाए सहित विभिन्न मांगों को रखा।इस दौरान प्रमुख रुप से देवदत्त, रविन्द्र कुमार, अनिल निषाद, जितेंद्र निषाद, देशराज,वंश गोपाल, गिरिजा शंकर,चरन सिंह,करन सिंह,हुकूम सिंह,शिव प्रसाद,लालमन,दशरथ सिंह, सुनीता, मायादेवी,भूरी,रामदेवी, सूरज, गब्बर सिंह,अंधी, हरेंद्र,कल्लन,राजावेटी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे





Leave a comment