उरई। कुठौंद थाने के मड़ोरा गांव में महिला ने रात में अदृश्य शक्ति द्वारा चोटी काटकर ले जाने की शिकायत करके इस संदर्भ में बने रोमांचक माहौल को और ज्यादा गाढ़ा कर दिया। वहीं इस तरह की घटनाओं की चर्चा से हलकान प्रशासन और पुलिस के लिए मुसीबत भी ज्यादा बढ़ा दी। उक्त गांव में एक महिला ने रात में उसकी चोटी कट जाने की शिकायत सुबह अपने परिजनों से बदहवास हालत में की। जिसके बाद परिजन उसे सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंच गये और पुलिस को भी इत्तला कर दी। कुठौंद थाने के कोबरा दस्ते को जांच के लिए मौके पर भेजा गया लेकिन ऐसी अनहोनी अफवाहों में पुलिस क्या जांच करे और क्या कार्रवाई। इसलिए कोबरा पुलिस मौका देखकर आसपास के लोगों से बातचीत करने के बाद उलटे पैरों वापस लौट गई।





Leave a comment