कोंच-उरई । नदीगांव थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को उसके ही सहपाठी द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा नदीगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने बाली है जबकि छात्र एट थाना क्षेत्र के पुरे गांव का रहने बाला है और नदीगांव में अपनी ननिहाल में रह कर पढाई कर रहा था। दोनों ही नदीगांव के एक स्कूल में साथ साथ पढते थे।
मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज नदीगांव के एक स्कूल में पढने गई कक्षा 11 की सत्रह बर्षीय नाबालिग छात्रा जब लौट कर घर नहीं पहुंची तो उसके घर बालों को चिंता हुई। उन्होंने छात्रा की काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि छात्रा के साथ पढने बाला सोनू परिहार पुत्र रूपसिंह निवासी एट उक्त छात्रा को बहला फुसला कर भगा ले गया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर उक्त छात्र के विरुद्घ भादंवि की धारा 363, 366 के अलावा पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर छात्रा की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ नदीगांव रवीन्द्र त्रिपाठी का कहना है कि छात्रा की बरामदगी के लिये लगातार दबिशें दी जा रहीं हैं लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।







Leave a comment