उरई। पनवेल से गोरखपुर जा रही ट्रेन की एक बोगी में आवाज आने पर यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन को उरई स्टेशन पर रोक दिया गया। बाद में जांच में कुछ न मिलने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

 

मालूम हो कि पनवेल (महाराष्ट्र) से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस 15066 के यात्रियों ने शिकायत की ट्रेन की बोगी में आवाज आ रही है। इस पर उरई स्टेशन पर रोककर ट्रेन के इंजन से पांचवी बोगी में जाकर जांच की गई। जांच में सब कुछ ठीक मिलने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान डिप्टी एसएस एमएल गौतम ने बताया कि इसके चलते ट्रेन करीब बीस मिनट उरई स्टेशन पर खड़ी रही। चूंकि पिछले साल नवंबर में पुखरायां में एक ट्रेन हादसा हो चुका है। इससे जरा भी आवाज आने पर यात्री चौंक  जाते हैं।

Leave a comment