उरई। बीमार चल रही विवाहिता की मौत के मामले में मायके वालों ने ससुराल वालों पर फांसी लगाकर उसकी हत्या करने के बाद उसे जला देेने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। जिसके बाद सीओ और थानाध्यक्ष ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। कुठौंद थाने के भदेख में अरुण पुत्र प्रकाश की पत्नी मनीषा (23वर्ष) का देहांत बीमारी के कारण हो गया था। बाद में उसकी मां मुन्नी देवी पत्नी नरेश निवासी बंगरा थाना माधौगढ़ ने कुठौंद पुलिस को सूचना दी कि उसकी पुत्री की हत्या की गई है। मुन्नी देवी ने यह भी आरोप लगाया कि इसी कारण ससुराल वालों ने बिना मायके वालों को जानकारी दिये उसका दाहसंस्कार कर दिया। हालांकि जालौन सीओ संजय शर्मा और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार जब जांच करने के लिए भदेख पहुंचे तो लोगों ने यह ही बताया कि मनीषा की मौत बीमारी से हुई थी और उसके दाह संस्कार में मायके वाले मौजूद रहे थे। फिर भी पुलिस अभी जांच में जुटी है।






Leave a comment