उरई। डीवी काॅलेज के छात्रों को सफाई कर्मचारियों से भी बढ़कर फुर्ती और तन्यमता के साथ प्लेटफार्म बुहारते देखकर रेल यात्री सुखद आश्चर्य से भर उठे। डीवी काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों के शिविर के तेरहवें दिन स्वयं सेवकों ने सबसे पहले उत्साह पूर्वक माहिल तालाब पर सफाई की। इसके बाद छात्र-छात्राएं रैली की शक्ल में कार्यक्रम अधिकारियों डाॅ. नगमा खानम, डाॅ. मलखान सिंह, डाॅ. गिरीश श्रीवास्तव और डाॅ. मनोज श्रीवास्तव की अगुवाई में टाउनहाल पर पहुंचे। जहां उन्होंने पूरे मनोयोग से महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा की साफ-सफाई की। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर स्वयं सेवकों ने प्लेटफार्म, पार्सल रूम सहित सभी कक्षों में सफाई की मिसाल कायम करते हुए उन्हें चमकाने में कोई कसर नही छोड़ी। इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान पर गोष्ठी हुई जिसमें डाॅ. केके निगम, डाॅ. शीलू सेंगर, डाॅ. नीलरतन, डाॅ. सुरेंद्र यादव, डाॅ. नफीसुल, डाॅ. नीरज दुबे और डाॅ. वर्षा राहुल ने साफ-सफाई के महत्व के बारे में प्रकाश डाला।







Leave a comment