उरई। बीते 9 अगस्त को कालपी के टरननगंज बाजार में सर्राफ की दुकान पर टप्पेबाजी करने वाले को गुरसरांय में ऐसी ही एक घटना के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पहचान लिया गया है। कालपी के टरननगंज बाजार में विश्नोई मार्केट के बगल में स्थित अजीत गुप्ता निवासी मनीगंज की सर्राफ की दुकान पर दोपहर में 12 बजे पल्सर मोटर साइकिल से एक युवक पहुंचा जिसने अपना नाम अमित मिश्रा बताते हुए कालपी कोतवाली तक सामान दिखाने के लिए कहकर अंगूठी सहित 17 ग्राम सोने का सामान झटक लिया और चंपत हो गया। 11 अगस्त को इसी टप्पेबाज ने गुरसरांय में सर्राफा दुकानदार रामकुमार सोनी को इसी तरह चपत लगा दी। रामकुमार सोनी को लगभग दो लाख रुपये की चोट उसने पहुंचाई। रामकुमार सोनी सीसीटीवी फुटेज के साथ गुरसरांय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो अजीत गुप्ता भी फुटेज देखने को पहुंचे। उन्होंने फुटेज देखते ही कहा कि उनके साथ भी इसी युवक ने टप्पेबाजी की है। अब दोनों थाने की पुलिस तथाकथित अमित मिश्रा को तलाशने में जुट गई।





Leave a comment