जालौन-उरई । सार्वजनिक स्थल पर हार जीत की बाजी लगा रहे तीन जुआरियों को चौकी प्रभारी ने दबोचा। पकड़े गए जुआरियों के पास से पुलिस ने 3 हजार 500 रुपये नगद बरामद किए।
चौकी प्रभारी अशोक कुमार पटेल को सूचना मिली कि मोहल्ला भवानीराम में कुछ लोग हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से तीन जुआरियों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने जुआरियों के पास से 3 हजार 500 रुपये नगद सहित एक अदद ताश की गड्डी बरामद की। कोतवाली लाकर पूछतांछ करने पर जुआरियों ने अपने नाम गौरव सोनी, धीरेंद्र कुमार व वीरू निवासीगण मोहल्ला भवानीराम बताए।





Leave a comment