कालपी(उरई  )। गोरखपुर मेडिकल कालेज मे भर्ती मासूम बच्चों की मौत पर शोक प्रकट करते हुये समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र को ज्ञापन सौपते हुये दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग उठाई है।

सपा के वरिष्ठ नेता रामप्रकाश गुप्ता, जैनुल आब्दीन, इरशाद खान ने नेतृत्व मे तहसील परिसर पहुचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बंधित तीन सूत्रीय ज्ञापन मे अवगत कराया है। कि अस्पताल प्रशासन तथा विभागीय उच्चाधिकारियों की लापरवाही के कारण मासूमो की मौते हुई है। इसलिये जिम्मेदार दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्यवाही की जाये। सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा मंत्री को वर्खास्त करने की मांग उठाते हुये मृतक मासूम बच्चों के पीड़ित परिवारिक जनो को बीस-बीस लाख रुपये देने की अपेक्षा की। सपा युुवजन सभा के प्रान्तीय सचिव अजीत यादव, दयाल सिंह काशीखेरा, हरप्रसाद समेत दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a comment