जालौन-उरई । तथागत बुद्ध विकास संस्थान की मासिक बैठक संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाहा के मोहल्ला चुर्खीबाल स्थित आवास पर संपन्न हुई। बैठक में संस्थान के विस्तार के लिए सक्रिय सदस्य बनाए जाने पर बल दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा ने कहा कि सदस्यों को जोड़कर संस्थान का विस्तार किया जाए। ताकि संस्थान का उद्देश्य पूरा हो सके। सुंदर सिंह कुशवाहा ने कहा कि युवाओं के कंधों पर संस्थान का भार डाला गया है। युवा संस्थान के लिए नींव की ईंट के समान हैं। जिससे संस्थान के उद्देश्यों की मजबूत इमारत खड़ी होगी। तो वहीं, महात्मा ज्योतिबा फुले समग्र फाउंडेशन के संयोजक ब्रज मोहन कुशवाहा एड. ने कहा कि संस्थान की नीति और उद्देश्यों को समाज में बताकर समाज के सभी वर्गों को जोड़कर वरिष्ठ साथियों के साथ युवओं को भी इस मुहिम में जोड़ना होगा। तभी संस्थान का उद्देश्य सफल होगा। इस मौके पर रामजी प्रधान औरेखी, गजराज सिंह, डा जगदीश बाबू, भगवानदास उरई, संतोष जरा आदि सहित तकरीबन आधा सैंकड़ा लोग उपस्थित रहे।





Leave a comment