उरई। विश्व हिन्दू परिषद जालौन के जिलामंत्री बलवीर सिंह जादौन ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि विहिप के प्रांतीय निर्देशानुसार 15 से 25 अगस्त तक पूरे जिले भर में स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
उन्होने बताया कि विहिप द्वारा जिले के सभी नौ विकास खंडों एवं पांच नगर समितियों में स्थापना दिवस मनाए जाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम की शुरूआत पूरे जिले में 16 अगस्त को एक बजे संस्कृत महाविद्यालय रामनगर झांसी रोड पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अम्बरीष क्षेत्रीय संगठनमंत्री एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलेश्वर निर्भयदास त्यागी करेगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवाब सिंह जादौन होगे।





Leave a comment