जालौन-उरई । एक ट्रक में भूसे की तरह भरकर ले जाई जा रहीं 12 भैंसों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने ट्रक पर सवार तीन लोगों को भी पकड़ा।
सोमवार की रात्रि करीब एक बजे कोतवाल महाराज सिंह तोमर को सूचना मिली कि उरई की ओर से आ रहे एक ट्रक में जानवरों को भूसे की तरह भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाल महाराज सिंह तोमर, चैकी प्रभारी अशोक कुमार पटेल व हमराहियों के साथ देवनगर चैराहे पर पहुंच गए। जहां कुछ समय बाद एक ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक को रोककर जब देखा गया तो उसमें 12 भैंसें भूसे की तरह भरी हुई थीं। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने भैंसों सहित ट्रक को कोतवाली में खड़ा कराया। पुलिस ने ट्रक के चालक शरीफ निवासी जल्लापुर थाना सिकंदरा सहित रहीश व आरिफ निवासीगण मोहल्ला खटीकान को हिरासत में ले लिया। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछतांछ कर रही है।





Leave a comment