उरई। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर आज भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल भारत माता के जयकारे लगाए।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री नागेन्द्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, शैलेन्द्र पांडेय, जिला महामंत्री भगवतीशरण शुक्ला, रामू निरंजन, उर्विजा दीक्षित, अनीता वर्मा, अनीता सोलंकी, भाजपा के मीडिया प्रभारी इंद्रराज गुर्जर, पूर्व जिला महामंत्री मनोज राजपूत, अरूण गुप्ता, मनोज पालीवाल, देवेन्द्र राठौर, अग्निवेश चतुर्वेदी, आलोक मिश्रा, समरजीत सिंह पाल, तरूण तिवारी, जिला पंचायत सदस्य बाबा बालक दास पाल, राजकुमार अग्रवाल, सुधीर त्रिपाठी, अनुराग श्रीवास्तव, केके सिंह, लक्ष्मणदास बाबानी, किशोरी बापू, रविन्द्र हसनपुर, गुरूप्रसाद शर्मा के अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने झांसी रोड स्थित डीबी डिग्री कालेज पुस्तकालय के सामने से तिरंगा यात्रा निकाली। जो माहिल तालाब, घंटाघर चैराहा, शहीद भगत सिंह चैराहा होते हुए अंबेडकर चैराहे पर संपन्न हो गई। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता जहां हाथों में तिरंगा लहरा रहे थे वहीं भारत माता के नारे भी लगा रहे थे।

 

Leave a comment