
उरई। स्वाट टीम प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने कोतवाली उरई पुलिस की मदद से चोरी की सात मोटर साइकिलें बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार लोग फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी आंनद कुमार सिंह कोतवाली उरई के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, राजबीर सिंह तथा हमराह सिपाहियों के साथ शब्तादी फैक्ट्री में बने खंडहर नुमा कमरे में छापाकर पूरन सिंह पुत्र मान सिंह तथा कुलदीप बाल्मीकि पुत्र मानसिंह निवासी मुहाना को गिरफ्तार कर मौके से 17 मोटर साइकिले बरामद कर ली। जबकि मौके से किशन पुत्र सुरेन्द्र मल्लाह निवासी कहटा थाना डकोर, रामराजा पुत्र बदनसिंह निवासी भरसूड़ा, रामजीवन पुत्र झुन्नीलाल और नरेन्द्र पुत्र भारत सिंह निवासी ऐंधा थाना कोटरा मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूंछताछ में बताया कि उन्होंने जनपद जालौन तथा आसपास के जनपदों से मोटर साइकिलों को चोरी किया था। पुलिस ने आरोपियोंके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।







Leave a comment