उरई । कोटरा थानाध्यक्ष  ने क्षेत्र के ग्राम भरसूड़ा में मुखबिर की सूचना पर लंबे समय से संचालित एक जुआ के फड़ पर छापामार कार्रवाई को अंजाम देकर वहां से 8 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि फड़ से हजारों की नकदी के साथ ही मोबाइल, बाइकों को भी बरामद किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान कई जुआड़ी मौके से भाग जाने में सफल रहे।

मिली जानकारी के अनुसार कोटरा थानाध्यक्ष  को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि ग्राम भरसूड़ा में एक बगिया में लंबे समय से कुछ लोग जुआ का फड़ संचालित करवा रहे हैं जहां पर आसपास के जुआड़ी ही नहीं बल्कि दूर दराज नामचीन जुआड़ी हारजीत की बाजी लगाने आते हैं। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुये थानाध्यक्ष अपने साथ आधा दर्जन से अधिक हमराहियों के साथ भरसूड़ा गांव में पहुंचे जहां मुखबिर की सूचना के अनुसार बतायी गयी बगिया में छापामार कार्रवाई को अंजाम देने की रणनीति बनायी उसी दौरान जुआड़ियों को इस बात की भनक लग गयी कि पुलिस आ गयी तो वह इधर उधर भागने लगे इसी बीच पुलिस ने मौके से जगदीश सिंह, हल्के, जर्नादन निवासीगण ग्राम भरसूड़ा, रामराजा जखौली, मुरली मनोहर, जीतू पटेल निवासीगण अंडा, मुलायम पुत्र मेवालाल धुरट व मोहन सिंह पुत्र पंचम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जुआ के फड़ से 60 हजार 282 रुपये नकद, 8 मोबाइल, चार मोटर साइकिलें, 1 आधारकार्ड के साथ ही तास की गड्डी बरामद की। पुलिस कार्यवाही के बाद क्षेत्र में जिन स्थानों पर जुआ के फड़ सजते थे उनके संचालकों में हड़कंप मच गया।

 

 

Leave a comment