
उरई |
आजादी की 71 वीं वर्षगांठ के मौके पर पूरे उत्साह के बीच ध्वजा रोहण के बाद देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ विभिन्न आयोजनों के बीच मनायी गयी इस दौरान प्रात स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी से शुरू हुये दिन के आयोजनों के क्रम में सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में सर्वप्रथम ध्वजारोहण तत्पश्चात आजादी के सपूतों के चित्रों पर माल्र्यापण और बाद मंे उनके त्यााग और बलिदान को याद किया गया वही शैक्षणिक संस्थाओं मंे भी ध्वजा रोहण की परंपरा के साथ राष्ट्रगान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के देर शाम तक रंगारंग कार्यक्रम चलते रहे।
हर वर्ष की तरह इस बार भी देश की आजादी की 70 वीं वर्षगाठ के मौके पर प्रात स्कूली बच्चों ने माहिल तालाब स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक स्थल पर ध्वजा रोहण की पंरपरा के साथ राष्ट्रगान गाया तत्पश्चात उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कतारबद्ध अवस्था में आजादी के नारें और अमर शहीदों के अमर रहने के नारों का तेज स्वर मंे अहलाद करते हुये मुख्य राजमार्ग से बजरिया होते हुये अंबेडकर चैराहे तथा बाद मंे पुनः माहिल तालाब पर रैली का समापन किया जहां जिला प्रशासन के कई आलाधिकारी और जनप्रतिनिधि तथा समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी मंे बच्चों को मिठाई वितरित की गयी वही इसी क्रम में जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने ध्वजा रोहण करने के उपरांत अपने संबोधन मंे कहा कि शताब्दियों की दास्तां के बाद भारत में स्वतंत्रता का मंगल प्रभात आज से इकहत्तर वर्ष पूर्व देखने को मिला था। देश को अंग्रेजों की दास्तां से आजाद कराने के लिये हजारों रणवांकुरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। इसे अक्षुण्य रखना हर देशवासी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस तरह से विकास की ऊंचाइयों को छूते जा रहे है उसके पीछे हमारी संस्कृति और नैतिक मूल्यों का आधार है जिसने हमारे देश को विश्व में अलग पहचान दिलायी है। आज जरूरत इस बात की है कि देशवासी एकता और भाईचारे की भावना को अपने अंतःकरण में लाये और जाति घर्म तथा मजहबी संर्कीणताओं को भुलाकर राष्ट्रीय सोच कायम करंे ताकि संपूर्ण समाज में खुशहाली कायम रह सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, उप जिलधिकारी सदर अक्षय त्रिपाठी, सिटी मजिस्टेªट नत्थू पांडेय के अलावा कलेक्टेªट से जुड़े तमाम विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने ध्वजा रोहण किया इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा संजय पथरिया, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित तमाम विभागीय आलाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।





Leave a comment