जालौन-उरई । ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ उद्घोष के साथ नगर व क्षेत्र में धूमधाम से मना जन्माष्टमी का त्यौहार। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर के अवसर में नगर के द्वारिकाधीश मंदिर, बंबई वाला मंदिर के अलावा क्षेत्र के मंदिरों में भी आकर्षक सजावट की गई।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर सिर्फ मंदिरों में ही नहीं बल्कि घरों में आकर्षक झांकियां सजाई गई। श्रीकृष्ण जन्म का जैसे ही शुभ मुहूर्त हुआ वैसे ही झांकियों के पट खोल दिए गए और कृष्ण भक्तों ने ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष से पूरा वातावरण गंुजायमान कर दिया। इससे पूर्व झंाकियां सजाने में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने बड़ी मेहनत के साथ घरों में झालरों, झूमरों और रंगारंग रंगोली बनाकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की तैयारी की थी। इस दौरान कृष्ण भक्तों द्वारा श्रीकृष्ण को खीरा, केला मिश्रित पंजीरी व पंचामृत का भोग लगाया गया। तथा भक्तों प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा पुलिस चैकी पर भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं, सारंगपुर रोड स्थित पतंगेश्वर मंदिर पर भी आकर्षक सजावट की गई। बताते चलें, कि भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी में अट्ठाइसवें युग में देवकी व वासुदेव के पुत्र श्रीकृष्ण का जन्म कारावास में हुआ था। इसी लिए भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं।

Leave a comment