
कालपी(उरई )। जिलाधिकारी नरेन्द्रश्ंकर पांडेय की अध्यक्षता जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन कालपी तहसील सभागार में किया गया जिसमें 136 लोगों ने अपनी समस्या के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दिए लेकिन मौके पर केवल एक ही शिकायत का समाधान हो गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए नौ टीमें मौके पर भेजी गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि 21 जुलाई से तहसील दिवस का नाम बदलकर संपूर्ण तहसील समाधान दिवस हो गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों के जिम्मेदार ऑफिसर प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से समाधान करें। डीएम ने चेतावनी दी है कि शिकायतों के निस्तारण में हीला-हवाली करने वालों को दंडित किया जाएगा।
तहसील समाधान दिवस में क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन, पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह,उपवनसंरक्षक बीएल अहिरवार, उप जिलाधिकारी सतीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम, तहसीलदार सालिक राम, विद्युत अधिशाषी अभियंता तरनवीर सिंह .उपखंड अधिकारी अजय कुमार .कालपी कोतवाल संजय कुमार गुप्ता, आटा थाना अध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ,नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी प्रशासक सुशील कुमार दोहरे, अवर अभियंता तोताराम समेत सभी विभागों के जिम्मेदार जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।





Leave a comment