उरई। डा. अम्बेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया जिला इकाई जालौन एवं साथी संगठन बेसिक टीचर्स एसोशिएशन, धम्मभूमि के तत्वाधान में राजकीय अनुसूचित जाति हॉस्टल, रामनगर में स्वाधीनता आंदोलन में बहुजन क्रांतिकारियों की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता सुंदर सिंह शास्त्री ने की तथा संचालन डास्फी के जिला उपाध्यक्ष मोहित बाबू ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गौतम उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में मिस्टर सिंह जिला प्रवक्ता धम्मभूमि, भूपेंद्र सिंह महामंत्री एससी एसटी शिक्षक संघ,गजराज सिंह, बीरेंद्र बौद्ध संगठन मंत्री एससी एसटी शिक्षक संघ, संजय चैधरी जिलाध्यक्ष, डास्फी, मनीष आनन्द पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डास्फी, उमाकांत धुरिया मंडल अध्यक्ष झांसी डास्फी, अभिषेक गौतम जिला सचिव डास्फी मौजूद रहे। इस अवसर पर ज्ञानवेंद्र सिंह, पवन चैधरी, शशि गौतम, सुधीर कुमार, हिमांशु कुमार, अंकित कुमार, ज्ञानसिंह गौतम, अभिषेक कनौजिया, राजेश कुमार, बुद्ध सिंह,पुष्पेन्द्र कुमार, दुर्गेश कुमार, महेंद्र कुमार, प्रमोद जाटव आदि मौजूद रहे ।
इस अवसर पर डास्फी के जिलाध्यक्ष संजय चैधरी ने हॉस्टल की कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें ज्ञान सिंह गौतम हॉस्टल प्रभारी, बुद्धसिंह हॉस्टल अध्यक्ष, राजेश कुमार हॉस्टल संयोजक और सोनू मटरा, सदस्य बनाया गया।





Leave a comment