जालौन-उरई । बुधवार को दोपहर घर में सो रही महिला की चोटी कटी। चोटी काटे जाने की घटना से गांव की महिलाओं में दहशत व्याप्त है।

ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम हरदोई राजा निवासी मनोज कुमारी पत्नी रामनरेश कुशवाहा बुधवार को दोपहर अपने घर के काम निपटाकार घर के एक कमरे में सो रही थी। दोपहर लगभग ढाई बजे जब वह सोकर उठी, तो उसकी चोटी कटकर बिस्तर पर पड़ी थी। जब उसने अपने सिर की कटी हुई चोटी को देखा तो वह गश खाकर गिर गई। सिर में चोट लगने की वजह से वह बेहोश हो गई। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। तो वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में महिला की चोटी काटे जाने की घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है।

Leave a comment