जालौन-उरई। स्वच्छता मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे 9 दिवसीय स्वच्छता पखवाडा के तहत एडीएम ने नगर के तीन वार्डोंं की साफ सफाई, फागिंग खम्भों पर लगीं लाईटों का निरीक्षण किया इस दौरान नगर पालिका द्वारा चाक चैबंध व्यवस्था रही।  न्यायनिक अपर जिलाधिकारी गुलाब सिंह ने भारत स्वच्छता मिशन के तहत नगर में तीन वार्ड की साफ-सफाई का जायजा लिया सर्वप्रथम वह मुहल्ला कछोरन में पहुंचे जहां उन्होंने नाले के पास पडी गंदगी के बारे में पूंछतांछ की जिस पर नगर पालिका के कर्मचारी व अधिशाषी अधिकारी महेश उपाध्याय सहित मुहल्लेवासियों ने जल निकासी न होने पर जल भराव की समस्या बताई। इसके बाद रापटगंज व तोपखाना में उन्होंने नाली की सफाई व खम्भों पर लगी लाइटों को परखा इस दौरान महिला शकुना देवी ने दबंगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की बात को कहा जिसके चलते रास्ता बंद हो गया है। फागिंग नाली की सफाई आदि के लिए नगर में 25 वार्डों में साफ-सफाई के लिए स्वच्छता मिशन को पूरा करने के लिए 9 दिन का लक्ष्य है। हालाकी नगर पालिका द्वारा नगर में प्रति दिन साफ-सफाई कराए जाने की व्यवस्था की जाती है फिर भी 9 दिन स्वच्छता अभियान में नगर को स्वच्छ बनाए जाने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी महेशचन्द्र उपाध्याय, प्रधान लिपिक रविन्द्र सलूजा, पूर्व पालिका अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त शाक्य, पूर्व सभासद शाकिर हसन वारिसी, ललित शुक्ला, मानवेन्द्र यादव, रामजी वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment