कोंच-उरई। विगत दिवस एक भोज कार्यक्रम के दौरान बल्दाऊ धर्मशाला से एक बाइक चोरी हो गई थी जिसकी एफआईआर आज कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर ली है। गत 14 अगस्त को बल्दाऊ धर्मशाला में एक भोज कार्यक्रम में गये कस्बे के भानुप्रकाश गुहा पुत्र केदारनाथ निवासी गोखलेनगर अपनी बाइक नं. यूपी 92 बी 9567 लॉक करके अंदर चले गये और थोड़ी देर में जब बापिस आये तो उनकी बाइक नदारत मिली। उन्होंने बाइक चोरी की सूचना उसी दिन कोतवाली में दे दी थी जिसकी रिपोर्ट आज दर्ज कर ली गई है।





Leave a comment