कोंच-उरई। कोंच कोतवाली के ग्राम अंडा में एक चाय की दुकान रखे एक दुकानदार को उधारी मांगना इतना मंहगा पढ गया कि उसकी तीन लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। मिली जानकारी में अंडा निबासी पूजा पत्नी जीतेन्द्र ने कोतवाली में तहरीर देते हुये बताया कि मेरे गांव में बस स्टेण्ड पर मेरे पति जीतेन्द्र एक चाय का ढाला रखकर रोजी रोटी कमाते हैं।18 अगस्त को सुबह 10 बजे गाँव अंडा के ही पप्पू पुत्र फकीरे आये तो मेरे पति जीतेन्द्र ने पप्पू से उधार के बाँकी पैसे मांगे तो पप्पू ने पैसे देने से मना कर दिया और कहने लगे कि हमें तुम्हारे कोई पैसा नहीं देना है और गुस्से में आकर पप्पू ने जीतेन्द्र को माँ और बहिनों की भद्दी भद्दी गालियां देने लगा और अपने घर से कुल्हाड़ी लेकर आ गया और जितेंद्र को मारने लागा जिससे जीतेंद घायल हो गया। तभी 100 नंबर को सूचना दी पुलिस मौके पर आ गयी। जीतेन्द्र को पप्पू, पप्पू की पत्नी सितारा बानो और पप्पू के रिश्तेदार ने एक राय होकर खूब मारा पीटा और दुकान में।रखी गोलक से करीब 5 हजार रुपया उठा कर ले गए साथ में प्रार्थिनी का गले में पहने मंगल सूत्र भी झटक ले गए। मौके पर पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आयी है और जांच पड़ताल में लग गयी है।







Leave a comment