जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमा में शरारती तत्वों द्वारा जबरन किसान के खेत में खडी फसल को जानवरों से चराने की शिकायत पीडित किसान ने कोतवाली पुलिस से की किसान की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। त्रिभुवन सिंह पुत्र संतराम सिंह निवासी दमां ने कोतवाली में शिकायत करते हुए कहा कि उनके खेत में तिल समेत अन्य जींस की फसल खडीं है। गांव के ही शरारती तत्व संजय कुमार, शिवकुमार, हमीर सिंह, रवि कुमार ने जबरन उनके खेत में अपने जानवर छोडकर खेत में खडी फसल जानवरों से नष्ट करवा दी। फसल बरवाद करने से मना करने पर चारों युवकों ने किसान की मारपीट कर दी। पीडित किसान की तहरीर पर चारों युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू की।

Leave a comment