कोंच-उरई। आज रेलवे क्रॉसिंग के समीप गश खाकर गिरी महिला को डायल 100 ने अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के मुताबिक नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुरा निवासी महिला ममता पत्नी राजवीर केवट अपने बेटे के साथ मायके जा रही थी। बस के इंतजार में वह रेलवे क्रॉसिंग के पास बैठी थी तभी उसे गश आ गया और बेहोश हो गई। संयोग ये रहा कि डायल 100 की गाड़ी संख्या 1598 मौके पर ही खड़ी थी। उसने तत्काल महिला को सीएचसी पहुंचा कर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसके उपचार में लग गये थे। महिला को जब थोड़ा होश आया तो उसने पेट में दर्द होने की शिकायत बताई।

Leave a comment